रक्सौल में मटकोर पूजा कर लौट रही महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक महिला की मौत, दुल्हन घायल

Updated:
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक फोटो)

Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में शादी से पहले दुल्लहन पर बिपत्ती कहर बनकर टूट पड़ा. मटकोर पूजा के दौरान दुल्लहन की सगे भागी की मौत सड़क हादसे में हो गयी. वहीं दुल्लन भी गंभीर रूप से घायल हो गयी है.

विज्ञापन

Road Accident: मोतिहारी. रक्सौल में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी. हरैया थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर की महिलाएं मटकोर पूजा कर वापस लौट रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार एक स्कॉपियों ने रौंदते हुए निकल गयी. इस घटना में एक महिलाएं की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं दुल्हन समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिंहपुर हरैया निवासी उत्तम पंडित के यहां शादी समारोह था. शाद�� समारोह के दौरान मटकोर पूजा करने के लिए घर की महिलाएं दुल्हन को लेकर सिंहपुर हरैया स्थित उनके आवास से बाइपास सड़क को पार करते हुए दुर्गा मंदिर के समीप गयी थी. मटकोर पूजा करने के बाद सभी महिलाएं वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने रौंदते हुए भाग निकला. जिसमें दुल्हन की सगी भाभी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दुल्हन और उसकी दूसरी भाभी का इलाज डंकन अस्पताल में चल रहा है.

शादी की खुशियां मातम में बदली

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सिंहपुर हरैया के उत्तम पंडित के लड़की सिबा कुमारी की शादी रविवार को होनी थी. जिसको लेकर परिवार में पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. शनिवार की शाम महिलाओं के द्वारा कथा मटकोर पूजन के लिए निकली थी. सिंहपुर हरैया स्थित बाइपास रोड में महिलाएं मंदिर के पास मटकोर पूजन कर खुशी राजी व मांगलिक गीतों के साथ घर वापस आ रही थी. इसी दौरान हरैया बाइपास रोड पर अज्ञात स्कॉर्पियो के द्वारा महिलाओं को रौंदते हुए फरार हो गया. इस घटना में लड़की सिबा कुमारी व लड़की की भाभी गायत्री देवी व कलावती देवी को गंभीर चोट आयी.

रक्सौल के डंकन अस्पताल में चल रहा दुल्हन का इलाज

परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को रक्सौल डंकन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों के द्वारा गायत्री देवी को मृत्यु घोषित कर दिया गया. लड़की सिबा कुमारी व भाभी कलावती देवी का इलाज डंकन अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा रविवार की सुबह हरैया स्थित बाइपास रोड को जाम कर व टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. घटना के बाद हरैया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटवाया गया. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: Road Accident: आरा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में यूपी के हाइवा चालक की मौत

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन