Motihari: बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटबंध पर बना है दबाव
Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 4:11 PM
सीमावर्ती नेपाल व जिले में हुई मूसलधार बारिश से बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से नदी में बाढ़ की स्थिति बन गयी है.
Motihari: पताही. सीमावर्ती नेपाल व जिले में हुई मूसलधार बारिश से बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से नदी में बाढ़ की स्थिति बन गयी है. नदी में आई बाढ़ के पानी से बेलवाघाट से देवापुर खोरीपाकर से महमदपुर तक तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ गया है. रविवार के रात्रि को खोरीपाकर एवं महमतपुर गांव जे समीप तीन से चार जगहों पर तटबंध में रिसाव होने लगा. सूचना पर विभाग के अभियंता के देखरेख में ठेकेदार द्वारा रिसाव बंद करने को रात्रि से कार्य किया गया. खबर लिखे जाने तक रिसाव बंद हो गया है. रिसाव स्थलों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है. साथ ही देवापुर पंचायत के देवापुर खोरीपाकर,लहसनिया, महमतपुर गांव के नदी के भीतर लगे धान, केला, सब्जी के फसल तीन दिनों से पानी में डूब गये हैं सोमवार को खबर लिखे जाने तक नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है . सीओ नाजनी अकरम ने सोमवार के सुबह तटबंध स्थल पर हो रहे रिसाव स्थल का निरीक्षण किया और अभियंताओं एवं ठेकेदारों को रिसाव स्थल सहित संवेदनशील स्थलों पर कार्य करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










