Motihari: निर्वाचन संबंधी कार्यों की हुई समीक्षा
Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 14 Oct 2025 6:57 PM
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.
Motihari: रक्सौल .बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. अनुमंडल प्रशासन के द्वारा चुनाव को लेकर काम कर रही एसएसटी, एफएसटी, भीभीटी व भीएसटी टीम के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के कार्यालय कक्ष में 12 नरकटिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा अभी तक एक्सपेंडिचर सेंसिटिव पॉकेट होने के कारण की गई तैयारियों के संबंध विस्तार से समीक्षा की गई. इसके अलावे चुनाव को लेकर तैनात अलग-अलग टीम को तत्पर होकर कार्य करने एवं अनुश्रवण हेतु सहायक व्यय प्रेक्षक को निर्देशित किया गया. इसके अलावे, रक्सौल व नरकटिया विधानसभा की सीमा नेपाल से सटे होने के कारण सीमापार से अवैध नगद के प्रवाह, शराब की तस्करी, महंगी धातुओं का अवैध प्रवाह, मतदाताओं को प्रलोभन हेतु फ्री में बांटी जाने वाली चीजों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










