ePaper

Motihari:रक्सौल उपडाकघर में हुई समीक्षा बैठक

Updated at : 16 Oct 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:रक्सौल उपडाकघर में हुई समीक्षा बैठक

चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को रक्सौल उप डाकघर के सभागार में समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को रक्सौल उप डाकघर के सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता उत्तरी डाक निरीक्षक कमलेश कुमार ने की. इस बैठक में रक्सौल उपडाकघर के सभी ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मियों के साथ-साथ रामगढ़वा, जे.पी. लौकरिया और आर.पी. बाजार उपडाकघरों के जीडीएस कर्मी भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान डाक निरीक्षक कमलेश कुमार ने शाखा स्तर पर संचालित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की. बैठक में बताया गया कि 22 अक्तूबर 2025 को डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) का एक मेगा ड्राइव पूरे अनुमंडल में संचालित किया जाएगा. मौके पर ओवरसियर संजय कुमार, बीपीएम रामबाबू यादव, एमबीपीएम कुणाल गौतम, बीपीएम मुन्ना कुमार, आलोक कुमार, अशोक कुमार, ओवरसीज प्रसाद, उज्ज्वल कुमार, रामनिवास प्रसाद, अरुण कुमार, प्रभुनाथ सिंह, नियाज अहमद, सत्य प्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह, रिंकु कुमारी, अरविंद कुमार, रौनक कुमार, मो. कलाम, सुभाष प्रसाद, विक्रमा प्रसाद सहित रक्सौल अनुमंडल के सभी डाक कर्मी मौजूद रहे. बैठक के समापन पर डाक निरीक्षक कमलेश कुमार ने सभी उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहें, समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करें और विभाग की साख को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन