ePaper

नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रक्सौल के छात्र की हत्या

Updated at : 20 Mar 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रक्सौल के छात्र की हत्या

नोएडा में रहकर आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रक्सौल के एक छात्र की हत्या कर दी गयी है.

विज्ञापन

रक्सौल.नोएडा में रहकर आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रक्सौल के एक छात्र की हत्या कर दी गयी है. मृतक का शव ग्रेटर नोएडा के एक्जिट टॉवर के पास स्थित उसके किराये के मकान से मिला है. मृतक की पहचान पंटोका पंचायत के एकडेरवा निवासी भरत प्रसाद कुशवाहा के पुत्र निशांत कुमार कुशवाहा के रूप में की गयी है. निशांत दिल्ली की शारदा यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और यह उसका अंतिम साल था. मृतक के पिता भरत प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बेटा होली में घर आया था. शनिवार को ट्रेन से दिल्ली गया तथा रविवार को दिल्ली पहुंचा. रविवार को कमरे पर पहुंचने के साथ ही उसने देखा कि उसके दो दोस्तों ने उसकी अनुपस्थिति में कमरे को खोलकर उसमें शराब की पार्टी की थी. इसके बाद दोनों के साथ निशांत का विवाद हुआ था. सोमवार को निशांत ने क्लास अटेंड किया और मंगलवार की सुबह उसकी मौत की खबर दूसरे माध्यम से मिली.

पिता ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद जब शव को देखा तो उसके गले पर निशान था, जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि गला दबाकर हत्या की गयी है. नोएडा की सूरजपुर पुलिस चौकी के सहयोग से शव का पोस्टमॉर्टम कराकर हमलोग रक्सौल चले आये. उन्होंने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि उक्त दोनों लड़के ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है.

इधर, गुरुवार को निशांत का शव रक्सौल पहुंचने के बाद परिवार में मातम छा गया. जवान बेटे के शव को देख मां प्रतिमा देवी दहाड़ मारकर रोने लगी, जिसकी चीख से वहां मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था. परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में प्रशासन से निशांत के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है. मृतक के परिजनों ने बताया कि हरैया थाने से बात हुई है, थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां मृतक के परिजनों के द्वारा दिये जाने वाले प्राथमिकी आवेदन पर प्राथमिकी संख्या शून्य दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए नोएडा पुलिस को अग्रसारित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन