Motihari news : एलएचबी रैक के साथ होगा रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : एलएचबी रैक के साथ होगा रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन

रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13044 का रैक आइसीएफ से बदलकर एलएचबी रैक हो जायेगा.

विज्ञापन

रक्सौल . रक्सौल से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13044 का रैक आइसीएफ से बदलकर एलएचबी रैक हो जायेगा. 5 अप्रैल को इस नये रैक के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एलएचबी रैक का सेट पूर्व मध्य रेलवे रक्सौल जंक्शन को प्राप्त हो चुका है. जिसको घोड़ासहन स्टेशन पर होल्ड करके रखा गया है. आगामी 5 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना है. रेलवे के द्वारा इस ट्रेन की जो कोच संरचना जारी की गयी है. उसके अनुसार इस ट्रेन में पॉवर कार सह गार्ड ब्रेक भान की संख्या 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच की संख्या 4, नन एसी स्लीपर कोच की संख्या 9, एसी थ्री टॉयर के कोच की संख्या 2 व एसी द्वितीय श्रेणी के कोच की संख्या 1 होगी. अभी इस ट्रेन का सप्ताह में दो दिन गुरूवार और शनिवार को रक्सौल से परिचालन किया जाता है. यह ट्रेन रात में 9 बजे रक्सौल से प्रस्थान करने के बाद घोड़ासहन, बैरगनीया, सीतामढ़ी, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडिह, आसनसोल के रास्ते होकर हावड़ा दूसरे दिन दोपहर 12 बजे पहुंचती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन