मोतिहारी: रामगढ़वा में युवक की निर्मम हत्या, बगीचे से मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Crowd gathered after youth murder in Ramgarhwa East Champaran

मृतक की फाइल तस्वीर

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार की हत्या कर शव बगीचे में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से रामगढ़वा से अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिड़िया गांव में 18 वर्षीय युवक की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

मृतक की पहचान पचभिड़िया गांव निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की गई है. वह जगदीश पंडित का दूसरा पुत्र था.

बगीचे में मिला शव

बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित एक बगीचे में युवक का शव पड़ा देखा. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

रात में घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार अर्जुन कुमार शनिवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है.

हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है.

चंडीगढ़ जाने का था टिकट

परिजनों ने बताया कि जगदीश पंडित परिवार सहित चंडीगढ़ में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं. हाल ही में परिवार शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था.

मृतक अर्जुन कुमार का रविवार को ही चंडीगढ़ जाने का टिकट था, लेकिन रवाना होने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई.

जल्द खुलासे का दावा

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन