एक दिन, दो हादसे और दो मौतें: नदी में डूबा 15 साल का रंजय, बाइक सवार अमोद की भी गई जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. सगहरी गांव के पास बागमती नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूब गया, वहीं नरहा पानापुर गांव के पास बाइक सवार युवक की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन के राजेपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 15 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना सगहरी गांव के पास बागमती नदी की पुरानी धारा में हुई, जहां दोस्तों के साथ स्नान करने गए किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना में बाइक से घर लौट रहे युवक की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई. दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Madhuban News: बागमती की पुरानी धारा में डूबा 15 वर्षीय किशोर

पहली घटना सगहरी गांव के पास बागमती नदी की पुरानी धारा में हुई. मृतक की पहचान हनुमान नगर गांव निवासी लाल बिहारी सहनी के 15 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि रंजय बुधवार को दोस्तों के साथ बागमती की पुरानी धारा में स्नान करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

स्थानीय लोगों ने पानी से निकाला, लेकिन नहीं बची जान

रंजय के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

घर लौटने के दौरान बाइक सवार की मौत

दूसरी घटना नरहा पानापुर गांव निवासी अमोद बैठा की वाहन दुर्घटना से जुड़ी है. मृतक की पहचान रामनरेश बैठा के 35 वर्षीय पुत्र अमोद बैठा के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि अमोद बुधवार की शाम उझीलपुर बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में वह वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया.

पुल के पास मिला युवक का शव

गुरुवार सुबह अमोद का शव गांव से कुछ दूरी पर पुल के पास मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे

राजेपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर अचानक बरसे पत्थर, महिला पुलिसकर्मी समेत पांच घायल


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन