Motihari: राजीव शंकर बने सरकारी वकील

Updated:
विज्ञापन
Motihari: राजीव शंकर बने सरकारी वकील

वरीय अधिवक्ता राजीव शंकर वर्मा को बिहार सरकार ने जिला के सरकारी वकील नियुक्त किया है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. वरीय अधिवक्ता राजीव शंकर वर्मा को बिहार सरकार ने जिला के सरकारी वकील नियुक्त किया है. इस आशय का आदेश पत्र बिहार सरकार के सचिव विधि विभाग अंजनी कुमार सिंह ने जारी किया है. सिविल के जाने-माने वकील रामशरण प्रसाद के पौत्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व गीरजा शंकर वर्मा के पुत्र 67 वर्षीय राजीव बाबु 1981 में वकालत पेशा में आए तथा सिविल क्षेत्र में वकालत शुरू किया. सहज मिलनसार अधिवक्ता श्री वर्मा ने इसके लिए सांसद राधामोहन सिंह एवं जिला के विधायक एवं पदाधिकारी का योगदान बताया. श्री वर्मा के जीपी बनाये जाने पर जिला विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार सिंह, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, नरेन्द्र देव,पंकज तिवारी ,अंगद उपाध्याय, झुना कुमार, रंजन कुमार, बिपीन बिहारी तिवारी, शैलेन्द्र कुमार,केशव कुमार सहित अनेकों अधिवक्ता ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन