150 सीटों की मंजूरी के बाद आलोक शर्मा का सम्मान, बोले- अंतिम व्यक्ति तक सस्ता और बेहतर इलाज पहुंचाना लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
फृल माला पहला कर आलोक शर्मा को सम्मानित करते लोग | Prabhat Khabar Network

फृल माला पहला कर आलोक शर्मा को सम्मानित करते लोग

विराट रामायण मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से 150 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिलने पर शिक्षाविद आलोक शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उन्होंने सभी के सहयोग से अंतिम व्यक्ति तक सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन

Motihari News: जिले के शिक्षाविद, एसएनएस विद्यापीठ के अध्यक्ष और भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास न्यास के अध्यक्ष आलोक शर्मा का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राय हरिशंकर शर्मा सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया.

यह सम्मान विराट रामायण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) से 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया.

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

समारोह की अध्यक्षता राय सुंदर देव शर्मा ने की. वक्ताओं ने आलोक शर्मा द्वारा स्थापित करीब तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि इनसे पूर्वी चंपारण और बिहार के हजारों छात्रों को शिक्षा का बेहतर अवसर मिला है.

इस दौरान वक्ताओं ने जिले में एक डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की भी मांग उठाई.

बोले- सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है लक्ष्य

सम्मान स्वीकार करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि उन्हें अब तक मिली हर सफलता समाज और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मेडिकल कॉलेज की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज के सहयोग से यह लक्ष्य भी पूरा होगा.

एक क्विंटल फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया, जबकि राकेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

इस अवसर पर डॉ. सीबी सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, अजय देव, ललन राय, मोहन सिंह, मिथलेश सिंह, उमेश ठाकुर, ललन शुक्ला, प्रो. अखिलेश सिंह, टुन्नी सिंह, उपेंद्र पांडेय, कुमार केशवम, ऋषि सिंह, नीरज शर्मा, रामाकांत पांडे, वार्ड पार्षद राय रोहित शर्मा, अंकित सिंह, रेणु ठाकुर, हरि सिंह, रिपू सिंह, प्रेम सिंह, विनय कुमार सिंह, राजा ठाकुर और डॉ. अमरेश महर्षि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

समारोह के दौरान पूर्व मुखिया विनय सिंह की ओर से तैयार कराई गई एक क्विंटल फूलों की माला पहनाकर भी आलोक शर्मा का सम्मान किया गया.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन