Motihari: अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 15 Oct 2025 6:05 PM

विज्ञापन

घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर गांव वार्ड नंबर 13 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर गांव वार्ड नंबर 13 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में अग्नि पीड़ित विश्वनाथ महतो पिता लाल जी महतो के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. उन्होंने बताया कि विश्वनाथ महतो ने थाना में सनहा दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर में एक पंप सेट, फर्नीचर बनाने के लिए शीशम का पटरा, तीन बकरियां जल गई. वहीं एक भैंस झुलस कर घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि जैसे ही घर में आग लगी अरेराज स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से भी आग को बुझाया जा सका. तब तक पूरे घर में आग फैल चुकी थी और घर में रखा सारा सामान जल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन