ePaper

Motihari: सोमेश्वरनाथ महोत्सव की तैयारी का एसडीओ ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated at : 22 Sep 2025 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सोमेश्वरनाथ महोत्सव की तैयारी का एसडीओ ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सोमेश्वरनाथ महोत्सव स्थल का एसडीओ अरुण कुमार ने किया निरीक्षण.

विज्ञापन

अरेराज . पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सोमेश्वरनाथ महोत्सव स्थल का एसडीओ अरुण कुमार ने किया निरीक्षण.पंडाल निर्माता व अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने सहित कई निर्देश दिया गया .एसडीओ ने कार्यक्रम स्थल से मुख्य चौक ,प्रवेश व निकास गेट सहित कलाकार कक्ष के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर उपस्थित वीवीआइपी,व वीआईपी प्रवेश में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देना है.वाहन पड़ाव स्थल को चिन्हित कर दण्डाधिकारी व पुलिस बल सभा स्थल से एक तरफ आमलोगों के वाहन पड़ाव कराएंगे .पंडाल में वीवीआइपी ,वीआईपी ,मीडिया सहित अलग अलग दीर्घा बनाकर अलग अलग दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है .23 सितंबर को पूर्व सांसद सह फिल्मी स्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ का कार्यक्रम होगा .वहीं नगर पंचायत ईओ को साफ सफाई,बिलीचिंग छिड़काव,फोबिनग कराने व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया . थाना अध्यक्ष को मुख्य चौक से सभा स्थल तक प्रतिनियुक्त स्थल पर प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारी व बल की प्रतिनियुक्ति कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया .मौके पर ईओ निखिल कुमार,थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी सहित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन