Motihari: छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, घाटों पर फैली है गंदगी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: छठ पर्व की तैयारी जोरों पर,  घाटों पर फैली है गंदगी

छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. चारों ओर छठ व्रतियों की तैयारियां जोरों पर हैं.

विज्ञापन

Motihari: कोटवा. छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. चारों ओर छठ व्रतियों की तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी से रौनक बढ़ गई है तो दूसरी ओर गांव-गांव में छठ घाटों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है. कोटवा देवी माई मंदिर के समीप स्थित प्रमुख छठ घाट पर स्थानीय लोगों द्वारा बड़े ही आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यहां एक हजार से अधिक छठ व्रतियों के आने की संभावना जताई जा रही है.घाट पर सरकारी स्तर पर नई सीढ़ियों का निर्माण कराए जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सफाई अभियान नहीं चलाया गया है. यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो व्रतियों को गंदगी के बीच ही पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी. इस सम्बन्ध में बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय ने बताया है की उसको साफ करने का निर्देश दिया गया है.एक दो दिन के अंदर साफ करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन