दहेज की मांग को लेकर गर्भवती महिला की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

दहेज की मांग को लेकर सात माह की गर्भवती महिला की हत्या कर शव जला देने का मामला सामने आया है.
घोड़ासहन. दहेज की मांग को लेकर सात माह की गर्भवती महिला की हत्या कर शव जला देने का मामला सामने आया है. घटना थाना क्षेत्र के बसवारिया गांव में शनिवार की शाम की बताई जा रही हैं. मृत महिला की पहचान उक्त गांव निवासी रविन्द्र यादव के 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई हैं. मृतका डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां और सात माह की गर्भवती बताई जा रही हैं. इधर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते आरोपी पति रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर मृतका की मां नेपाल के रौतहट जिला के रामपुर खाप गांव निवासी रामप्रवेश राय की पत्नी सांझा देवी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है, जिसमें बताया है कि कथित दहेज की मांग को लेकर मृतका के पति समेत अन्य लोगो द्वारा हमेशा मृतका के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही बताया है कि शनिवार की शाम को आरोपीयो ने प्रियंका की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव भी जला दिया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




