ePaper

Motihari: मेंटेनेंस के कारण पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Updated at : 04 Nov 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: मेंटेनेंस के कारण पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

रामगढ़वा प्रखण्ड के मीना टोला पावर हाउस से आज बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. रामगढ़वा प्रखण्ड के मीना टोला पावर हाउस से आज बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण मीना टोला पावर सब-स्टेशन के रखरखाव कार्य को बताया गया है. मेंटनेंस कार्य के कारण मीना टोला फीडर से सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें. एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है. उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़वा प्रखंड में रेलवे लाइन के पूर्वी क्षेत्रों के गांव एवं सुगौली प्रखण्ड के उतरी मनसिंघा, दक्षिण मनसिंघा एवं फुलवार पंचायत में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी. इस अवधि तक उपभोक्ता अपने जरूरियात काम को निपटा लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन