टला बड़ा हादसा, पुलिस ने आठ अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

मोतिहारी. लखौरा थाने के लक्ष्मीपुर कटहरिया से हथियार के साथ आठ अपराधी पकड़े गये.
मोतिहारी. लखौरा थाने के लक्ष्मीपुर कटहरिया से हथियार के साथ आठ अपराधी पकड़े गये. सभी इकट्ठे होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे. इस दौरान सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो गोली, एक चाकू व लोहे का एक औजार बरामद हुआ है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में छौड़ादानो का शत्रुधन कुमार, मांगीलाल कुमार उर्फ दिपक, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, लखौरा का रूपेश कुमार, नीरज कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं. पूछताछ में अपराधियों ने बड़ी घटना की योजना का खुलासा किया है. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार, लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा सुरेश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










