ePaper

पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

Updated at : 22 Sep 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के 34 किलोमीटर मास स्टार्ट इवेंट में भभुआ के विकास कुमार सिंह ने प्रथम, गया के प्रहलाद कुमार द्वितीय एवं भभुआ के ही नीतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

मोतिहारी.साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय 16वीं राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं यूथ बालक-बालिका रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के 34 किलोमीटर मास स्टार्ट इवेंट में भभुआ के विकास कुमार सिंह ने प्रथम, गया के प्रहलाद कुमार द्वितीय एवं भभुआ के ही नीतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि महिला वर्ग के 32 किलोमीटर मास स्टार्ट में पूर्वी चम्पारण की बेबी कुमारी ने प्रथम, सारण की मंजू कुमारी ने द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण की श्वेता कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. जूनियर बालक वर्ग में 24 किलोमीटर मास स्टार्ट इवेंट में सिवान के विकास यादव ने प्रथम, पूर्वी चम्पारण के दीपक कुमार ने द्वितीय एवं परिवर्तन के आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में सारण की सुहानी कुमारी ने प्रथम, पूर्णिया की शालिनी कुमारी ने द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण की अप्पी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. सब जूनियर बालक वर्ग के 8 किलोमीटर रेस में सिवान के शशि यादव प्रथम, पूर्णिया के आर्यन कुमार सिंह द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण के शौर्य कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. जबकि बालिका वर्ग में सिवान की अमृता कुमारी प्रथम, पूर्वी चंपारण की सृष्टि कुमारी द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण की ही सिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. पूर्वी चंपारण की टीम प्रतियोगिता की ओवरआल विजेता बनीं. जबकि सिवान टीम उप विजेता बनीं. विजेता खिलाड़ियों को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर हेना चंद्रा, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य व अन्य ने मेडल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह, पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज वर्मा, मनीष कुमार सहित काफ़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन