Motihari: 11 अक्तूबर को विद्यालयों में होगा अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी

वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी के आयोजन की तिथि में विभाग द्वारा बदलाव किया गया है.
Motihari: मोतिहारी. वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी के आयोजन की तिथि में विभाग द्वारा बदलाव किया गया है.पर्व -त्योहवार को देखते हुए अगस्त व सितंबर माह का प्रायोजित पीटीएम अब अक्टूबर माह में आयोजित होगा. विभाग द्वारा इसके लिए 11 अक्तूबर को निर्धारित किया गया है. इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने डीइओ काे निर्देश जारी किया है.निदेशक ने कहा है कि 27 सितंबर को निपुण बनेगा बिहार हमारा थीम के तहत सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन किया जाना था.पर्व त्याेहारों की व्यस्तता देखते हुए सितंबर व अक्टूबर माह की अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का संयुक्त रूप से आयोजन 11 अक्टूबर को किया जाएगा. निदेशक ने प्राथमिकता के आधार पर संगाेष्ठी आयोजित करने एवं डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में डीइओ राजन कुमार गिरी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में निर्धारित तिथि को पीटीएम का आयोजन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










