Motihari: वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

एनएच 28 ए पर खंडवा पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति का घटनास्थल पर मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर खंडवा पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति का घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना रविवार देर संध्या की है. सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के चपेट में आने से उक्त व्यक्ति का घटनास्थल पर ही मौत हो थी. रविवार देर संध्या में गश्ती पर निकली बंजरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. जहां शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शिनाख्त के लिए रखा गया है. खबर प्रेषण तक शव का पहचान नहीं हो पाया था. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शिनाख्त के लिए रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन