Motihari: चंद्रावती नदी के जलकुंभी से वृद्ध का शव बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चंद्रावती नदी के जलकुंभी से वृद्ध का शव बरामद, एक गिरफ्तार

मलाही पुलिस ने चंद्रावती नदी के जलकुंभी से एक वृद्ध का शव बरामद किया, जिसकी पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटीअरिया गांव के रतन यादव के रूप में हुई.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने चंद्रावती नदी के जलकुंभी से एक वृद्ध का शव बरामद किया, जिसकी पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटीअरिया गांव के रतन यादव के रूप में हुई. घटना को लेकर मृतक की पत्नी रुक्मिणी देवी ने मलाही थाना में आवेदन देकर गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के गोला गांव के धनंजय कुमार, मदन यादव सहित दस लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. घटना को गंभीरता से लेते हुए मलाही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज एक नामजद आरोपी धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लगभग बीस दिन पूर्व मृतक का पुत्र नितेश कुमार एक लड़की को लेकर फरार हो गया था, जिसकी घटना की प्राथमिकी लड़की के परिजनों ने गोविंदगंज थाना में 17 सितंबर को मटीअरिया गांव के नितेश कुमार सहित अन्य खिलाफ दर्ज कराई थी. घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे, जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी.थानाध्यक्ष करण सिंह ने फरार नमाजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात बताई.पुलिस लड़की के अपहरण व इस घटना के एंगल पर भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन