Motihari : नवविवाहिता दुल्हन की कार पर हमला, मारपीट कर आभूषण व रुपए छीने

Updated:
विज्ञापन
Motihari : नवविवाहिता दुल्हन की कार पर हमला, मारपीट कर आभूषण व रुपए छीने

हमलावरों ने नव विवाहिता दुल्हन की कार पर हमला कर दुल्हन सहित अन्य के साथ मारपीट की और आभूषण तथा रुपए छीन लिए.

विज्ञापन

Motihari : हरसिद्धि.थाना क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत के बरई टोला चौक के आगे मुरली मोड़ के समीप अरेराज-बरियारिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह हमलावरों ने नव विवाहिता दुल्हन की कार पर हमला कर दुल्हन सहित अन्य के साथ मारपीट की और आभूषण तथा रुपए छीन लिए. नवविवाहिता दुल्हन के मामा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरा गांव निवासी राजीव कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि बुधवार को उनकी भांजी अपी कुमारी की शादी अरेराज में संपन्न हुई. गुरुवार की सुबह वे अपनी कार से नव विवाहिता भांजी को उसके मायके इंद्रगाछी गांव पहुंचाने जा रहे थे. कार में दुल्हन के साथ उसके पिता सोमेश्वर पांडे, मां रिंकू देवी व बड़ी भांजी तथा बड़े दामाद भी थे. मुरली मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने कार में ठोकर मार दी. उसके बाद बाइक सवार सभी आरोपियों ने लाठी डंडा से गाड़ी पर हमला कर दिया तथा शीशा तोड़ते हुए दुल्हन के गले से सोने का हार, सिकड़ी छीन लिए. वहीं आगे की सीट पर बैठे बड़े दामाद के गले से सिकड़ी छीन लिए और मारपीट किए. साथ ही लड़की के पिता को मारपीट कर बेहोश कर दिए तथा पॉकेट से आठ हजार रुपए छीन लिए. उसके बाद सभी आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए. सोमेश्वर पांडे का इलाज संग्रामपुर सीएससी में चल रहा है. घटना की सूचना पर हरसिद्धि, अरेराज, संग्रामपुर तथा गोविंदगंज थाना की पुलिस पहुंच गई. वहीं थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. तब तक अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन