Motihari: बॉर्डर खुलने के साथ ही सामान्य हुई आवाजाही

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बॉर्डर खुलने के साथ ही सामान्य हुई आवाजाही

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 72 घंटे पहले से सील की गई भारत-नेपाल सीमा को सामान्य आवाजाही के लिए मंगलवार की शाम से खोल दिया गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 72 घंटे पहले से सील की गई भारत-नेपाल सीमा को सामान्य आवाजाही के लिए मंगलवार की शाम से खोल दिया गया. मतदान की समाप्ति के बाद बॉर्डर पर लगा बैरियर हटा दिया गया और आवाजाही शुरू हो गई. जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण और जिला प्रशासन पर्सा (नेपाल) के द्वारा अपने-अपने कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार भारत और नेपाल की सीमा को सील किया गया था. बॉर्डर सील होने के कारण नेपाल में घूमने गए कई भारतीय पर्यटकों की गाड़ी भी फंसी थी जो कि मंगलवार शाम को बॉर्डर खुलने के साथ ही वापस आ गई. वहीं बुधवार की सुबह से बॉर्डर से सामान्य रूप से आवाजाही शुरू हो गई. जिससे रक्सौल बाजार के अंदर फिर से रौनक देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन