मोतिहारी: पति ने पत्नी को रस्सी से बांधकर घंटों किया प्रताड़ित, पुलिस ने छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन
Police rescuing woman tied with rope in Motihari village

मोतिहारी के कल्याणपुर में पति ने पत्नी को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित किया. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को मुक्त कराया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

Motihari News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया.

घरेलू विवाद के बाद महिला को बांधने का आरोप

पीड़िता शोभा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति विजय गिरी ने विवाद के बाद उनके हाथ, पैर और कमर को रस्सी से बांध दिया और कई घंटों तक प्रताड़ित किया.

महिला के अनुसार वह दर्द और भय के बीच काफी देर तक मदद के लिए पुकारती रही.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिसकर्मी सुधीर भगत ने पुलिस बल के साथ महिला को बंधन से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाना लाया गया.

तीन बच्चों की मां ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं और घरेलू विवाद को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता है.

महिला का मायका गरीबा पंचायत के डैनी मठ गांव में बताया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन