Motihari Weather Alert: आज भी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

मोतिहारी में आज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया.
मोतिहारी में आज फिर बदलेगा मौसम… तेज हवा और बारिश का अलर्ट… सतर्क रहें…
Motihari: कल आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम अभी भी सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 5 मई को भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है.
तापमान का अनुमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वायुमंडल में नमी और कम दबाव के कारण मौसम में बदलाव जारी रहेगा.
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.
सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. विशेष रूप से पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर मकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. गरज-चमक के समय खुले स्थानों में न जाने और बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने को कहा गया है.
हालांकि, इस मौसम बदलाव से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अचानक बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










