Motihari: मंदिर में पूजा की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार, साधु गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari temple ganja seizure

छापेमारी के दौरान बरामद गांजा गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

मोतिहारी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की आड़ में नशे का बड़ा खेल चल रहा था. पुलिस की छापेमारी में साधु के भेष में रह रहे आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है. आखिर कैसे चल रहा था यह पूरा नेटवर्क, जानें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र में आस्था की आड़ में चल रहे अवैध गांजा कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. एनएच-28A चैलाहाँ शंकर ढाबा के पास स्थित एक मंदिर परिसर में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.

इस कार्रवाई में एक साधु और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंदिर परिसर का इस्तेमाल गांजा बेचने के लिए किया जा रहा है.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में छापेमारी की.

तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

साधु के भेष में कर रहा था कारोबार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र निवासी भगवान दास और पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी समतीया देवी के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, भगवान दास साधु के भेष में मंदिर में रह रहा था और पूजा-अर्चना की आड़ में गांजा बेचने का कारोबार संचालित कर रहा था.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है.

छापेमारी टीम में दरोगा दयाराम सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन