Motihari SP के नाम पर बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, मांगता है पैसा, DSP ने Video जारी कर लोगों को किया सतर्क

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jun 2025 6:41 PM

विज्ञापन

Motihari SP: साइबर थाना ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके पास इस तरह के किसी फर्जी मैसेज की सूचना आती है, तो वे तुरंत साइबर थाना को इसकी जानकारी दें और किसी भी परिस्थिति में ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं.

विज्ञापन

Motihari SP, सुजीत पाठक, मोतिहारी: मोतिहारी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात साइबर अपराधियों ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया. इस फेक अकाउंट के जरिए मैसेंजर से लोगों को मैसेज भेजकर उनसे पैसों की मांग की जा रही है.

क्या बोले साइबर डीएसपी

मामला संज्ञान में आते ही मोतिहारी साइबर थाना सक्रिय हो गया और इस संबंध में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम से कई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई हैं, जिनमें उनका असली फोटो लगाकर लोगों को ठगा जा रहा है.

अपराधी खुद को एसपी बताकर लोगों से मैसेंजर पर संवाद स्थापित करते हैं और किसी न किसी बहाने से पैसों की डिमांड करते हैं. डीएसपी परासर ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) से संबंधित फर्जी आईडी की डिटेल्स मांगी गई हैं. जल्द ही इन फर्जी अकाउंट्स के संचालकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

जल्द पकड़ा जायेगा आरोपी

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी इस तरह से पैसे की मांग नहीं करता. यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सीधा प्रहार है. साइबर सेल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन