सुबह की सैर हो या बच्चों की मस्ती, मोतिहारी का सत्याग्रह पार्क क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी सत्याग्रह पार्क में आनंद लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network

मोतिहारी सत्याग्रह पार्क में आनंद लेते बच्चे

मोतिहारी का ऐतिहासिक सत्याग्रह पार्क अब सिर्फ इतिहास का गवाह नहीं, बल्कि लोगों के लिए सेहत और मनोरंजन का केंद्र बन गया है. सुबह की ताज़ी हवा से लेकर बच्चों की खिलखिलाहट तक, यह पार्क हर किसी को आकर्षित कर रहा है. जानें यहां की खास बातें और प्रवेश शुल्क की जानकारी.

विज्ञापन

Motihari Satyagraha Park: शहर का ऐतिहासिक सत्याग्रह पार्क इन दिनों स्थानीय लोगों के साथ-साथ परिवारों के लिए भी पसंदीदा जगह बन गया है. सुबह यहां बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और ताजी हवा का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जबकि दिन में बच्चों की चहल-पहल पार्क की रौनक बढ़ा रही है.

हरियाली, साफ-सुथरे वॉकिंग ट्रैक और शांत वातावरण की वजह से पार्क में रोजाना लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है.

बच्चों के लिए बना खास आकर्षण

पार्क में लगाए गए आधुनिक झूले और अन्य मनोरंजन के साधन बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं. छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचते हैं.

अभिभावकों का कहना है कि पार्क बच्चों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से दूर प्रकृति के बीच समय बिताने का अवसर देता है. बच्चे झूले का आनंद लेने के साथ यहां तस्वीरें और सेल्फी भी लेते हैं.

सुबह 9 बजे तक नहीं देना पड़ता टिकट

पार्क में सुबह व्यायाम और मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों से सुबह 9 बजे तक कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता.

इसके बाद आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को निर्धारित टिकट लेकर प्रवेश करना होता है.

पार्क को और आकर्षक बनाने की तैयारी

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सत्याग्रह पार्क को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

महात्मा गांधी की यादों से जुड़ा है सत्याग्रह पार्क

सत्याग्रह पार्क का ऐतिहासिक महत्व भी है. यह पार्क महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की यादों से जुड़ा हुआ है और चंपारण के गौरवशाली इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है.

यही वजह है कि यह पार्क केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास और प्रकृति से जुड़ने का भी एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है.


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन