Motihari News: वाहन जांच में पकड़ा गया अफीम का बड़ा खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published by :Purushottam Kumar
Published at :07 May 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari Newsopium-smuggling-three-arrested-bhopatpur-police-action

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Motihari News: मोतिहारी के भोपतपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बाइक और मोबाइल जब्त कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Motihari News: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भोपतपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद की है. इसके साथ ही एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जहां भारी मात्रा में अफीम बरामद होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तस्कर

जानकारी के अनुसार, भोपतपुर पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अफीम बरामद होते ही पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. अफीम मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम भी हैरान रह गई.

बाइक और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार कारोबारियों के पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.गिरफ्तार आरोपी तुरकौलिया एवं नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि जिले में लंबे समय से नशे का यह कारोबार सक्रिय था.

छापेमारी अभियान जारी

मामले में अन्य तस्करों और जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन