तुरकौलिया स्कूल चौक पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, कारोबार प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

तुरकौलिया स्कूल चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने जलजमाव से प्रभावित सड़क

Motihari News: तुरकौलिया स्कूल चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने करीब 500 फीट सड़क पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. नाला जाम होने से राहगीर, बैंक ग्राहक और दुकानदार रोजाना परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है.

विज्ञापन

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग पर तुरकौलिया स्कूल चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने वर्षों से जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है. करीब 500 फीट सड़क पर हमेशा पानी जमा रहने से राहगीरों, बैंक ग्राहकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

हल्की बारिश में भी सड़क बन जाती है तालाब

स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़युक्त और फिसलन भरा हो जाता है. इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन जलनिकासी नहीं होने के कारण आवागमन प्रभावित रहता है.

15 साल पुराना नाला हुआ जाम

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे करीब 15 वर्ष पहले नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जाम हो चुका है. कई स्थानों पर लोगों द्वारा मिट्टी भर देने से नाला पूरी तरह गायब हो गया है, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई है.

दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, राजनंदन सिंह, रंजीत कुमार, आनंद अकेला, दिगंबर सिंह, नागमणि कुमार और अभिषेक कुमार ने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण आसपास की दर्जनों दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बैंक ग्राहकों को भी हो रही परेशानी

बैंक में काम से पहुंचे खाताधारक राजकुमार, संदीप कुमार और राहुल कुमार ने बताया कि जलजमाव के कारण बैंक तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

स्थायी समाधान की उठी मांग

ग्रामीणों और व्यवसायियों ने संबंधित विभाग से शीघ्र नाले की सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन