मोतिहारी: घर से निकले युवक की बगीचे में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 24 May 2026 12:45 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर
Motihari News: रामगढ़वा के पचभिड़िया गांव में 18 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. शव बगीचे से मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पढ़ें पूरी खबर…
Motihari News: पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पचभिड़िया गांव में 18 वर्षीय युवक की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. शव गांव के पास स्थित एक बगीचे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बगीचे में मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक बगीचे में युवक का शव पड़ा देखा. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान पचभिड़िया गांव निवासी जगदीश पंडित के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है.
रात में घर से निकला था युवक
परिजनों ने बताया कि अर्जुन कुमार शनिवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. रविवार सुबह उसका शव मिलने से घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.
पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा से अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










