ePaper

Motihari news : पिकअप ने मारी ई-रिक्शा में ठोकर, एक महिला की मौत

Updated at : 01 Apr 2025 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari news : पिकअप ने मारी ई-रिक्शा में ठोकर, एक महिला की मौत

राजमार्ग बंगरी ओवर ब्रिज पर मंगलवार को करीब नौ बजे के आसपास एक लापरवाह पिकअप चालक ने पीछे से एक ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया, जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

Motihari news : पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के राजमार्ग बंगरी ओवर ब्रिज पर मंगलवार को करीब नौ बजे के आसपास एक लापरवाह पिकअप चालक ने पीछे से एक ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया, जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं टेम्पो पर सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिनका ईलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. दुर्घटना में मृतका हरपुर गांव निवासी राजकुमार महतो की पत्नी मीरा देवी है. घटना के बाद कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. वहीं सभी चारों घायलों का ईलाज मोतिहारी में चल रहा है, जिसमें ई- रिक्शा चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. बताया जाता है कि मृतका के पुत्री की शादी इसी माह के 20 अप्रैल को होना निर्धारित था और वह शादी के खरीददारी के लिए ई-रिक्शा से पीपराकोठी जा रही थी. इसी क्रम में बंगरी ओवर ब्रिज के समीप मुर्गी वाली एक पिकअप के लापरवाह चालक ने ठोकर मार दिया, जिसमें उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना के बाद मृतिका के घर में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन