Motihari: रफ्तार का कहर, बुजुर्ग और युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Motihari News pakri dayal bharatmala road accident two dead badkagaon

शव का प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल-भारतमाला सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में बड़कागांव के दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल-भारतमाला सड़क मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक बुजुर्ग और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान जिले के बड़कागांव निवासी 65 वर्षीय सत्यनारायण राम और 19 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हृदयविदारक घटना के बाद बड़कागांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण इस क्षति से स्तब्ध हैं. 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किस वाहन की संलिप्तता थी, इसका पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन