महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण पर हाई लेवल बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव

Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए 39 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की. बैठक में विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

विश्वविद्यालय को 39 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता

बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय को 261 एकड़ भूमि का कब्जा प्राप्त हो चुका है. हालांकि संस्थान के भावी विस्तार और विकास कार्यों के लिए अभी 39 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है. इस संबंध में भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है.

डीएम ने भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दायित्वों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय के विस्तार कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त आशीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: किसानों को सही दाम पर मिले यूरिया, कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम का फरमान

विज्ञापन
Tags

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन