Motihari News: कॉलेज के बाहर छात्र का मर्डर, परीक्षा देकर निकलते ही हमला

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: कोटवा कॉलेज गेट पर परीक्षा देकर निकल रहे छात्र रितेश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है. पुलिस आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा में सोमवार को एक बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई. कोटवा कॉलेज के मुख्य गेट पर दिनदहाड़े एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रितेश यादव के रूप में हुई है. घटना उस वक्त हुई जब छात्र सरोज राय कॉलेज में अपनी परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था. छात्र की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है.

कॉलेज गेट पर घात लगाकर बैठा था हमलावर

जानकारी के अनुसार, रितेश जैसे ही परीक्षा खत्म कर कॉलेज के गेट पर पहुँचा, वहाँ पहले से घात लगाकर बैठे एक अन्य छात्र ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमलावर ने छात्र के शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा. खून से लथपथ छात्र को देखकर कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन की मदद से घायल छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही छात्र के गांव और परिवार में मातम पसर गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोटवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावर छात्र की पहचान कर ली गई है. हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस आपसी विवाद और रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन