मोतिहारी: कोटवा के बिसुनपुर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari News kotwa-bishunpur-road-accident-youth-dies-after-bike-collision

प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: कोटवा के बिसुनपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई. मृतक कृष्ण दास ससुराल जा रहा था. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच और वाहन चालक की पहचान में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: कोटवा के भोपतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई. हादसा बिसुनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया.

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के मठगोपाल गांव निवासी किशोरी दास के 31 वर्षीय पुत्र कृष्ण दास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने ससुराल जमुनिया जा रहा था. इसी दौरान बिसुनपुर गांव के पास हादसा हो गया.

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने कृष्ण दास की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ग्रामीणों ने किया पीछा, चालक फरार

हादसे के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर भोपतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन