ePaper

Motihari News: पोते ने दादी की तलवार से गला काटकर की हत्या, दादा ने भागकर बचाई जान

Updated at : 18 Oct 2024 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari News

Motihari News: युवक ने तलवार से अपनी दादी की गला काटकर हत्या कर दी है। दादा पर भी हमला किया, लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Motihari News: जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बरहरवा महानन्द गांव में तंत्र मंत्र को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही दादी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान झून्ना साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पहले आरोपी ने तलवार से अपनी दादी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर बाद में शव के पास बैठकर तलवार की धार लगाता रहा। इसके अलावा आरोपी ने अपने दादा को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से हत्या में प्रयोग हुए तलवार को भी बरामद किया गया है। मामला गुरुवार रात करीब तीन बजे की है। 

आरोपी के पास से तलवार बरामद

भाभी नीलम देवी ने कहा कि मामला करीब रात तीन बजे की है। जब आरोपी झून्ना घर का दरवाजा जोर जोर से पीट रहा था और उसने कहा कि वह उन्हें मारने आया है। आरोपी के भाभी नीलम देवी के अनुसार, आरोपी ने पहले दादा पर हमला किया, लेकिन दादा ने भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद युवक ने दादी के पास रखी तलवार उठाई और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने शव के पास बैठकर तलवार में धार लगानी शुरू कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या में शामिल तलवार युवक के पास से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन