Motihari: शादी की खुशियां मातम में बदली, दोस्त की बारात के दौरान सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari News east champaran road accident youth died going to friends wedding madhuban

शव का प्रतीकात्मक फोटो

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन में दोस्त की शादी में जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. योगौलिया के पास बाइक पलटने से लालू सहनी की मौत हो गई, जबकि उमा सहनी गंभीर रूप से घायल है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. मधुबन थाना क्षेत्र के योगौलिया पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है.

दोस्त की बारात जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गड़हिया थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी लालू सहनी (21 वर्ष) और उमा सहनी (18 वर्ष) अपने दोस्त बलिंद्र सहनी की शादी में शामिल होने जा रहे थे. बारात पीपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव जाने वाली थी. दोनों युवक बाइक से मधुबन-चकिया रास्ते से होकर जा रहे थे, तभी योगौलिया पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों की मदद से घायल उमा सहनी को इलाज के लिए चकिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, मृतक लालू सहनी के शव को मधुबन पुलिस ने कब्जे में लेकर देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही कोठिया गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है.

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन