नशा मुक्त अभियान को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, डीएम ने रवाना की प्रभात फेरी
नशा मुक्त समाज लिए शपथ दिलाते डीएम, साथ में अन्य अधिकारी, एनसीसी के स्वंय सेवक
Motihari News: मोतिहारी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डीएम सौरभ सुमन यादव ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई. एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स एंड गाइड्स ने शहर में घूमकर जागरूकता फैलाई. जानिए खबर विस्तार से्...
Motihari News: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में व्यापक जन-जागरूकता हेतु एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी (डीएम) सौरभ सुमन यादव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाकर किया. इसके उपरांत उन्होंने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया.
नारों के जरिए गूंजा नशा मुक्ति का संदेश
इस जागरूकता प्रभात फेरी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनसीसी (NCC) के कैडेटों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. इनके साथ ही सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के तमाम पदाधिकारी व कर्मी भी मुख्य रूप से शामिल रहे. प्रभात फेरी के दौरान शामिल प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से संबंधित प्रेरक व जागरूकता नारों के माध्यम से आम लोगों को हर तरह के नशे से दूर रहने तथा एक स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: Motihari Police Action: लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है नशा मुक्त समाज: डीएम
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि एक नशा मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों के भरोसे नहीं किया जा सकता. इसके लिए व्यापक जनभागीदारी और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भूमिका होना बेहद अनिवार्य है. उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध इस सामाजिक जागरूकता को फैलाने में मदद करें तथा स्वयं भी हर प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लें.
नशा मुक्त समाज का निर्माण ही मुख्य उद्देश्य
इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता के बीच नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था. यह प्रभात फेरी जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां रास्ते भर आम नागरिकों को नशा त्यागने एवं एक बेहतर व स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान भारी संख्या में कैडेट्स और सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी मौजूद रहे.
मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, फायरकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










