मोतीहारी: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या

Updated:
विज्ञापन
Motihari News crime news married girlfriend kills lover badal kumar police arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: सोशल मीडिया पर हुए प्यार का खौफनाक अंत हुआ है. एक शादीशुदा प्रेमिका ने फोन कर अपने 24 वर्षीय प्रेमी बादल को बुलाया और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बिहार के मोतीहारी से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन करके मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

सोशल मीडिया पर हुआ था शादीशुदा महिला से प्यार

जानकारी के अनुसार, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र बादल कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसे सोशल मीडिया के जरिए महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया था. बादल अक्सर अपने परिजनों से छुपकर अपनी इस प्रेमिका से मिलने जाया करता था. परिजनों ने बताया कि शनिवार को प्रेमिका ने फोन करके बादल को मिलने के लिए मझौलिया गांव बुलाया था.

मां-बेटी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

आरोप है कि जब बादल वहां पहुंचा, तो उसकी निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वारदात की जानकारी मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक का शव बरामद किया. पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है. पुलिस दोनों से गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके.

मोतीहारी के अरेराज से हिमांशु की  रिपोर्ट 

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन