Motihari: कलश यात्रा विवाद के बाद भंडार में शांति समिति की बैठक, रामजानकी मठ पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
Motihari News bhandar peace committee meeting after kalash yatra dispute

शांति समिति की बैठक

Motihari News: मोतिहारी के भंडार गांव में कलश यात्रा विवाद के बाद एसडीओ और डीएसपी ने शांति समिति की बैठक की. प्रशासन ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और विष्णु महायज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में सोमवार को कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद को सुलझाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है. गुरुवार की रात भंडार उच्च विद्यालय के प्रांगण में सिकरहना एसडीओ संजय कुमार और डीएसपी उदय कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.

आपसी भाईचारे और शांति पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी उदय कुमार ने दोनों पक्षों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मिल-जुलकर रहें. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी खुशियों के प्रतीक हैं और इन्हें एक-दूसरे के सहयोग से मनाया जाना चाहिए. उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि गांव में शांति और भाईचारे का माहौल बना रहेगा. सभी ने एक सुर में कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी.

महायज्ञ स्थल का लिया जायजा

शांति समिति की बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रामजानकी मठ स्थित विष्णु महायज्ञ स्थल पर पहुंची. वहां उन्होंने पूजा पंडाल और यज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से श्रद्धा भाव और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना करने की अपील की. डीएसपी ने बताया कि वर्तमान में गांव का माहौल पूरी तरह शांत है और महायज्ञ का आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है. बैठक में ढाका बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, पूर्व मुखिया विजय झा, मो. अरमान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन