Motihari News: बंजरिया में 8 किलो हाइब्रिड मक्का बीज का होगा वितरण, पहले आओ-पहले पाओ बाला सिस्टम

Updated:
विज्ञापन
Motihari News-banjariya-e-kisan-bhawan-hybrid-maize-seed-distribution-today-registration-must

मक्के के बीज

Motihari News: मोतिहारी के बंजरिया ई-किसान भवन में आज हाइब्रिड मक्का बीज का वितरण होगा. ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रति किसान 8 किलो बीज दिए जाएंगे. लाभ लेने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण लाना अनिवार्य है. जानिए खबर विस्तार…

विज्ञापन

Motihari News: खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही बंजरिया प्रखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में हाइब्रिड मक्का बीज का वितरण किया जाएगा. कृषि विभाग ने बीज वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विभाग द्वारा तय मानकों के अनुसार, प्रत्येक किसान को अधिकतम 8 किलो हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. चूंकि बीजों का स्टॉक सीमित है, इसलिए वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किया जाएगा.

किसान पंजीकरण लाना अनिवार्य

प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना किसान पंजीकरण (Registration Number) साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना वैध पंजीकरण के किसी भी किसान को बीज का लाभ नहीं मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ई-किसान भवन पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार बीज प्राप्त कर लें.

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार

कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी इच्छुक किसानों से अपील की है कि वे वितरण केंद्र पर भीड़ को नियंत्रित रखने में सहयोग करें ताकि प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराना है, ताकि खरीफ फसल की पैदावार बेहतर हो सके. वितरण कार्य आज ही पूरा किया जाना है, इसलिए किसान भाई अपनी पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द ई-किसान भवन पहुंचें.

मोतिहारी से राज निखिल का रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन