मोतिहारी: शराब माफिया के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर कुर्की
Published by : Aniket Kumar Updated At : 25 May 2026 10:39 AM
प्रतीकात्मक फोटो
Motihari News: बंजरिया पुलिस ने फरार शराब माफिया रवि सहनी के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस ने घर का सामान, चौखट और किवाड़ तक जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे कुख्यात शराब माफिया रवि सहनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार झखिया गांव निवासी रवि सहनी लूट और डकैती से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय द्वारा ट्रायल कुर्की का आदेश जारी होने के बाद बंजरिया पुलिस ने उसके घर पर कार्रवाई की.
ढोल-नगाड़े के साथ कराई गई मुनादी
रविवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची. गांव में ढोल-नगाड़े बजाकर पहले मुनादी कराई गई और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती शुरू की गई.
घर का सामान और चौखट-किवाड़ भी जब्त
पुलिस ने घर में रखे सामानों को जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान घर के चौखट और किवाड़ तक उखाड़ लिए गए. जब्त सामानों की सूची तैयार कर उन्हें थाने लाया गया है.
पहले भी दी गई थी चेतावनी
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए नोटिस और इश्तेहार जारी किया गया था. इसके बावजूद वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया.
शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध शराब कारोबार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य अपराधियों और शराब तस्करों में भी डर का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










