मोतिहारी : बंजरिया में भाईचारे के साथ संपन्न हुई नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन
Motihari News Banjaria bakrid namaz peaceful celebration police security

नमाज अता करते नमाजी

Motihari News: बंजरिया में बकरीद का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ. विभिन्न ईदगाहों में नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई. सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. पढ़े पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार पूरी अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. इस मुक़द्दस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. नमाजियों ने पवित्र मन से ईद की विशेष नमाज अदा की और सुन्नत-ए-इब्राहिमी का फर्ज निभाया. नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं.

विभिन्न ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

बकरीद को लेकर सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष रौनक देखी गई. क्षेत्र के सिंघिया सागर, सिसवा, अमवा, चैलाहां, सिसवनिया, जटवा, मोखलिसपुर, अजगरी, खैरी और सुंदरपुर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नए-नए वस्त्र पहनकर एकत्रित हुए और सामूहिक नमाज अदा की. नमाज मुकम्मल होने के बाद चारों तरफ उत्सव का माहौल दिखा और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ त्यौहार

त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क नजर आया. बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बकरीद के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द का माहौल रहा और सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. 

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन