मोतिहारी:अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari News adapur police busts international bike thief gang nepal border four arrested

बरामद चोरी की बाइक

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा पर आदापुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक हैं. ये अपराधी भारत से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचते थे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चम्पारण जिले की आदापुर थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय एक अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जिन्हें नेपाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

गुप्त सूचना पर मटिअरवा बॉर्डर के पास हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के पास चोरी के वाहनों की बड़ी हेराफेरी होने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मटिअरवा बॉर्डर के समीप घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो संदिग्ध बाइकों को रोककर जब ‘एचएचडी’ (हैंडहेल्ड डिवाइस) मशीन से उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर में भारी हेरफेर पाया गया.

नेपाल के दो नागरिकों सहित चार धंधेबाज दबोचे गए

पुलिस ने मौके से बाइक चला रहे नेपाल के बारा जिला निवासी रंजन कुमार साह तेली और आनंद कुमार साह तेली को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ये मोटरसाइकिलें आदापुर निवासी हृदेश कुमार जायसवाल से खरीदी हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मुख्य सरगना हृदेश कुमार जायसवाल और उसके साथी अजय कुमार उर्फ हरिओम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर नेपाल में बेचते थे गाड़ियां

पूछताछ में आरोपियों ने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि वे भारत के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे. इसके बाद उन गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए जाते थे और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ कर फर्जी कागजात के सहारे उन्हें आसानी से नेपाल ले जाकर बेच दिया जाता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन