Motihari News: आधी रात मसीहा बनी डायल 112 की टीम, सड़क पर भटकते परिवार को पहुंचाया घर

Published at :04 May 2026 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari News-dial-112-police-helps-family-midnight-kotwa-humanity-example

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: मोतिहारी के कोटवा में डायल 112 की टीम ने मानवता की मिसाल पेश की है. बेंगलुरु से लौटे एक परिवार को आधी रात सड़क पर पैदल चलते देख पुलिस ने उन्हें अपनी गाड़ी से सुरक्षित गांव पहुंचाया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Motihari News: बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा केवल आपातकालीन कॉल्स के लिए ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी जानी जा रही है. ताजा मामला मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम ने आधी रात को सड़क पर भटक रहे एक परिवार की मदद कर मिसाल पेश की है. पुलिस ने न केवल परिवार को सुरक्षा दी, बल्कि अपनी गाड़ी से उन्हें गांव तक सुरक्षित पहुंचाया.

बेंगलुरु से लौटे थे मुसाफिर

जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत स्थित हसनपुर गांव का एक परिवार रविवार की देर रात करीब 2 बजे बेंगलुरु से वापस लौटा था. परिवार को बस ने कोटवा ओवरब्रिज के पास उतार दिया था. रात का समय होने के कारण कोई वाहन उपलब्ध नहीं था, जिसके बाद परिवार में शामिल छोटे बच्चों और एक बुजुर्ग के साथ सभी लोग पैदल ही अपने गांव की ओर चल दिए.

गश्ती टीम की पड़ी नजर

इसी दौरान क्षेत्र में गश्ती कर रही डायल 112 की टीम की नजर इस भटकते परिवार पर पड़ी. टीम के अधिकारी बालिस्टर सिंह, चालक रुबास यादव और सिपाही रेणु कुमारी ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और उनसे पूछताछ की. सुनसान सड़क और रात के अंधेरे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया.

सुरक्षित घर पहुंचने पर परिजनों ने जताया आभार

डायल 112 की टीम ने पूरे परिवार को उनके सामान के साथ पुलिस वाहन में बैठाया और सीधे हसनपुर गांव स्थित उनके दरवाजे तक छोड़ा. पुलिस की इस सहृदयता को देख परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने टीम का आभार व्यक्त किया. स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने भी कोटवा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की है

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन