Motihari: चार आंख वाली मछली ने सबको चौंकाया, पोखर से निकली एक अनोखी मछली

Updated:
विज्ञापन
Motihari Ramaban village four eyed fish found in pond

चार आंख जैसी दिखने वाली मछली

मोतिहारी के रामबण गांव में पोखर से चार आंख जैसी दिखने वाली मछली मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है. ग्रामीण इसे दुर्लभ बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित रामबण गांव में एक पोखर से अजीब किस्म की मछली मिलने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का दावा है कि इस मछली की चार आंखें हैं, जिससे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गई है.

जानकारी के अनुसार, गांव के नवल सिंह के पोखर में मछली पकड़ने के दौरान यह मछली जाल में फंसकर बाहर आई. मछली को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीण इसे दुर्लभ प्रजाति की मछली बता रहे हैं.

करीब 4 किलो वजन, देखने उमड़ी भीड़

बताया जा रहा है कि इस मछली का वजन करीब चार किलोग्राम है. मछली की बनावट और आंखों की संरचना को लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, अब तक इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वास्तव में चार आंखों वाली मछली है या किसी विशेष संरचना के कारण ऐसा दिखाई दे रहा है.

फिलहाल यह मछली इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

मोतिहारी से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन