ePaper

पति ने रिटायरमेंट पर मिले 60 लाख खर्च कर बनवाया मंदिर, पत्नी की लगाई मूर्ति

Updated at : 01 Apr 2025 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने रिटायरमेंट पर मिले 60 लाख खर्च कर बनवाया मंदिर, पत्नी की लगाई मूर्ति

Monument of Love: बालकिशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की याद में एक भव्य मंदिर बनवाया है.

विज्ञापन

Monument of Love: मोतिहारी. बिहार के मोतिहारी के रहने वाले एक रिटायर्ड पंचायत सचिव बालकिशुन राम ने एक प्रेम की निशानी बनायी है, जो किसी ताजमहल से कम नहीं है. बालकिशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की याद में एक भव्य मंदिर बनवाया है. पत्नी के निधन के छह साल बाद उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति राशि से यह मंदिर बनाने का फैसला किया. इस मंदिर को बनवाने में 60 लाख रुपये का खर्चा आया है.

तीन साल में तैयार हुआ मंदिर

बालकिशुन राम की पत्नी शारदा का निधन 6 साल पहले हो गया था. इसके बाद से ही बालकिशुन दुखी रहने लगे. साथ ही वह अकेलापन महसूस करने लगे थे. इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए वह अपनी पत्नी की यादों को अनोखे तरीके से संजोने में जुट गए. रिटायरमेंट के दौरान उन्हें करीब 60 लाख मिले थे, जिससे उन्होंने पत्नी की याद में एक मंदिर बनवाया है. मंदिर इतना भव्य और बड़ा है कि उसे बनाने में 3 साल का समय लगा है.

पति-पत्नी के संबंध को दिखाता स्मारक

इस मंदिर में बालकिशुन ने किसी देवी की नहीं बल्कि अपनी पत्नी की मूर्ति स्थापित की है, जिसका उद्घाटन बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने किया है. उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि यह काम आज के समय में कोई साधारण काम नहीं है, बल्कि सबसे उत्तम काम है. क्योंकि पति-पत्नी का संबंध उन्हीं को समझ में आता हैं, जो दिल के सच्चे होते हैं.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन