Motihari: विधायक ने 30 बेड के सीएचसी का किया उद्घाटन

देवकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फेनहारा का उद्घाटन सोमवार को किया गया.
Motihari: फेनहारा. प्रखंड क्षेत्र के देवकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फेनहारा का उद्घाटन सोमवार को किया गया. उद्घाटन स्थानीय भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया.यह तीन मंजिला सीएचसी जो लगभग 7 करोड़ तीस लाख रुपए से 30 बेड का अस्पताल निर्माण किया गया.व विधायक ने कहा कि फेनहारा प्रखंड की जनता को अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है इस अस्पताल में चौबीसों घंटा इमरजेंसी की सुविधा सहित एक्सरे, खून की जांच सहित सभी तरह की सुविधा मरीजों को दी जाएगी. जेडीयू नेता हाजी मो अकिलुर रहमान ने कहा इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है नीतीश कुमार की सरकार सभी मोर्चे पर विकास कर रही है चाहे वो सड़क स्वास्थ्य बिजली पानी रोजगार सहित अन्य विभागों में कई तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं . मौके पर जिला पार्षद आकाश कुमार,हाजी मो अकिलुर रहमान,रविंद्र तिवारी,डॉ नवीन कुमार, डॉ पांडे सुशांत, डॉ नवीन कुमार दास,रंजन तिवारी,सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










