Motihari: हराजपुर गंडक नदी में डूबने से अधेड़ की मौत
Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 21 Jul 2025 4:10 PM
मुफस्सिल थाने के हराजपुर गंडक नदी में एक अधेड़ डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
Motihari: मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के हराजपुर गंडक नदी में एक अधेड़ डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक अमन पासवान (55) हराजपुर गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह शौच करने गया था.इस दौरान उसका पैस फिसल गया, जिससे वह पानी की तेज धार में बह गया. सूचना पर ग्रामीणों ने पहुंच शव को नदी से बाहर निकाला. इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










