Motihari: बाइक की ठोकर से जख्मी साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बाइक की ठोकर से जख्मी साइकिल सवार अधेड़ की मौत

केसरिया थाना अंतर्गत बेनीपुर चौक के पास लापरवाह बाइक चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . केसरिया थाना अंतर्गत बेनीपुर चौक के पास लापरवाह बाइक चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को ठोकर मार दी. गंभीर रूप से जख्मी बच्चा राय (50) को केसरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. परिजन उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों काे सौंप दिया. पोस्टमार्टम कराने आये मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके पिता साइकिल से पोखरा चौक गये थे. वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक बाइक छोड़ फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. उसने बताया कि बाइक सरोतर के एक युवक की है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन